ड्रैगन फ्रूट की खेती एक नयी खेती है जिसके लिए किसान काफी पैसे और समय invest करता है। ऐसे में dragon fruit pest हर किसान के लिए एक समस्या का विषय होता है, इसे control करने के लिए कई चीज़ो का ध्यान रखना पढता है और अगर किसान pest management न करे तो Dragon Fruit ka Pedh से लेकर fruiting तक किसान को नुकसान उठाना पढ़ सकता है। आज हम इस ब्लॉग में बात करेंगे pest control और management के बारे में, जितनी अधिक जानकारी किसान को हर किसम के पेस्ट की होगी उतना ज़ादा मुनाफा इस बागबानी से लिया जा सकता है।
Fruit Fly in Your Dragon Fruit ka Pedh
फ्रूट फ्लाई क्या है?
फ्रूट फ्लाई (Fruit Fly), जिसे वैज्ञानिक रूप से Bactrocera dorsalis भी कहा जाता है, यह Dragon Fruit ka Pedh में fruiting के समय हमला करने वाला एक सामान्य dragon fruit pest है। यह कीट फलों में अंडे देकर उसे नुकसान पहुंचाता है, जिससे फल खराब हो जाते हैं और बाद में फल बेचने लायक नहीं रहते।
फ्रूट फ्लाई के संक्रमण के लक्षण
- फलों पर छोटे छेद:
फ्रूट फ्लाई के फलो में डंक मारके उसमे अंडे देता है और अंडे देने के कारण फलों पर छोटे-छोटे छेद दिखाई देते हैं। - फल का सड़ना:
संक्रमित फल तेजी से सड़ने लगते हैं और उनकी गंध खराब हो जाती है। - स्राव और लार्वा का दिखना:
फलों के अंदर लार्वा (कीड़े) दिखाई दे सकते हैं, जो गूदे को खाते हैं। - समय से पहले फल गिरना:
संक्रमित फल पकने से पहले ही गिर जाते हैं, जिससे फसल का नुकसान होता है।
फ्रूट फ्लाई का जीवन चक्र
- अंडा: मादा फ्रूट फ्लाई फलों की सतह पर अंडे देती है।
- लार्वा: अंडों से निकलने के बाद लार्वा फल के गूदे को खाता है।
- प्यूपा: लार्वा जमीन में गिरकर प्यूपा बन जाता है।
- वयस्क: प्यूपा से वयस्क फ्रूट फ्लाई निकलती है और यह चक्र फिर से शुरू होता है।
ड्रैगन फ्रूट पर फ्रूट फ्लाई का प्रभाव
- Yield में गिरावट:
संक्रमित फल खाने योग्य नहीं रहते और ऐसे में वह बाजार में बेचे नहीं जा सकते। - उत्पादन का नुकसान:
फ्रूट फ्लाई के कारण फसल का 50% तक नुकसान हो सकता है। - आर्थिक नुकसान:
फसल खराब होने से किसानों को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ती है।
फ्रूट फ्लाई की पहचान और निरीक्षण
- नियमित निरीक्षण:
- हर हफ्ते पौधों और फलों की जांच करें।
- छोटे छेद और लार्वा के निशान पर ध्यान दें।
- ट्रैप का उपयोग:
- फेरोमोन ट्रैप का उपयोग करें, जो फ्रूट फ्लाई को आकर्षित करके पकड़ने में मदद करता है।
फ्रूट फ्लाई के control के प्रभावी उपाय
- जैविक नियंत्रण:
प्राकृतिक शत्रुओं का उपयोग: परजीवी ततैया (Braconid Wasps) और शिकारी मक्खियों को बगीचे में लाएं।
नीम का तेल: नीम आधारित स्प्रे फ्रूट फ्लाई को नियंत्रित करने में सहायक है। - यांत्रिक नियंत्रण:
जाल का उपयोग: फलों को प्लास्टिक या कपड़े के बैग से ढकें ताकि फ्लाई अंडे न दे सके।
फेरोमोन ट्रैप: यह ट्रैप विशेष रूप से फ्रूट फ्लाई को पकड़ने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। - रासायनिक नियंत्रण:
कीटनाशकों का उपयोग last option रखे तभी करें।
फसल पर रासायनिक छिड़काव करते समय विशेषज्ञ की सलाह लें।
भविष्य में फ्रूट फ्लाई से बचाव के उपाय - फसल चक्रीकरण:
हर साल अलग-अलग फसलों की खेती करके फ्रूट फ्लाई के जीवन चक्र को तोड़ें। - समूह प्रयास:
पास के किसान भी एक साथ मिलकर फ्रूट फ्लाई नियंत्रण के उपाय करें ऐसा करने से एक बड़े क्षेत्र में असर होगा।
dragon fruit pest and diseases एक गंभीर चुनौती है, लेकिन सही तकनीकों और सतर्कता से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। नियमित निरीक्षण, जैविक और सांस्कृतिक नियंत्रण, और समय पर उपायों से आपके Dragon Fruit ka Pedh सुरक्षित और स्वस्थ रह सकते है।
अपनी फसल की सुरक्षा के लिए आज ही इन उपायों को अपनाएं खास तौर से नए किसान पहले से ध्यान रखे।
Also Read: Dragon fruit farming Step 1 Land prepare
Dragon fruit Farming step 2 – Right Structure
Dragon fruit farming step 3 – Water Management
Mealybugs – Hemiptera in Dragon fruit
Mealybugs क्या हैं?
मिलीबग्स (Mealybugs) छोटे, नरम शरीर वाले dragon fruit pest हैं जो Dragon Fruit ka Pedh के लिए एक गंभीर खतरा बन सकते हैं। यह कीट Hemiptera वर्ग से संबंधित हैं और मुख्य रूप से पौधों के रस को चूसकर उन्हें कमजोर करते हैं। मिलीबग्स सफेद रूई जैसे दिखाई देते हैं और अक्सर पत्तियों, तनों और फलों पर समूह बनाकर रहते हैं।
ड्रैगन फ्रूट पर Mealybugs का प्रभाव
- पत्तियों और तनों पर कमजोरी:
मिलीबग्स पौधे के रस को चूसते हैं, जिससे पत्तियां पीली और काले निशान वाली हो जाती है और मुरझाने लगती हैं। - फलों की Quality में गिरावट:
संक्रमित फलों का विकास अवरुद्ध हो जाता है, और उनकी सतह पर धब्बे दिख सकते हैं। और किसी भी तरह के डेग वाले फल बेचने लायक नहीं रहते। - कालिखी फफूंदी (Sooty Mold):
मिलीबग्स मधुरस (Honeydew) का स्राव करते हैं, जो कालिखी फफूंदी के विकास को बढ़ावा देता है। यह पौधे की प्रकाश संश्लेषण क्षमता को कम कर सकता है। - पौधे का धीमा विकास:
भारी संक्रमण के कारण पौधे कमजोर हो जाते हैं और उनकी वृद्धि रुक जाती है।
Mealybugs का जीवन चक्र
- अंडा: मादा मिलीबग्स अंडे देती हैं, जिन्हें सफेद मोम के आवरण में ढका जाता है।
- लार्वा: अंडों से निकलने के बाद लार्वा पौधे पर फैलने लगते हैं।
- वयस्क: वयस्क मिलीबग्स स्थिर रहते हैं और पौधे का रस चूसते हैं।
ड्रैगन फ्रूट में Mealybugs का संक्रमण कैसे पहचानें?
- सफेद रूई जैसे समूह:
पत्तियों, तनों और फलों पर सफेद धब्बे या रूई जैसे समूह दिखें तो समझ ले यह मिलीबग्स का संकेत है। - पौधे का धीमा विकास:
पत्तियों का मुरझाना और पौधों की धीमी वृद्धि भी संक्रमण का लक्षण है। - कालिखी फफूंदी का विकास:
मधुरस स्रावित होने से पौधों की सतह पर काले धब्बे बनने लगते हैं।
Mealybugs के प्रबंधन के प्रभावी उपाय
- General नियंत्रण:
नियमित सफाई: संक्रमित पत्तियों और तनों को हटाएं।
पौधों को स्वस्थ रखें: सही मात्रा में पानी और पोषण दें।
बगीचे को साफ रखें: गिरे हुए पत्तों और फलों को हटाकर कीटों के प्रजनन स्थल को खत्म करें। - जैविक नियंत्रण:
प्राकृतिक शत्रु: लेडीबर्ड बीटल्स और लेसविंग्स जैसे लाभकारी कीटों को बगीचे में लाएं।
नीम तेल: नीम आधारित स्प्रे का उपयोग करें, जो मिलीबग्स को नियंत्रित करता है।
साबुन का घोल: पानी और साबुन का घोल बनाकर पौधों पर स्प्रे करें। - यांत्रिक नियंत्रण:
हाथ से हटाना: छोटे संक्रमण के मामलों में मिलीबग्स को हाथ से हटाया जा सकता है।
पानी का दबाव: पौधों पर पानी का तेज प्रवाह मिलिबग्स को हटाने में सहायक हो सकता है। - रासायनिक नियंत्रण:
- आवश्यकता होने पर ही प्रमाणित कीटनाशकों का उपयोग करें।
- पौधों पर छिड़काव करते समय सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
मिलीबग्स Dragon Fruit ka Pedh के लिए गंभीर खतरा हो सकते हैं, लेकिन सही प्रबंधन और सतर्कता से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। daily Maintenace से किसी भी तरह dragon fruit pest को जल्दी हल किया जा सकता है इसलिए हफ्ते में एक बार पौधों का अच्छे से निरिक्षण करे।
नए किसान अपनी फसल की सुरक्षा के लिए आज ही इन उपायों को लागू करें!
Plant Scale in Dragon fruit
Plant Scal क्या है?
Dragon Fruit ka Pedh में प्लांट स्केल कोई रोग नहीं है, लेकिन यह एक प्रकार के कीटों का संक्रमण होता है। ये छोटे-छोटे कीट Coccoidea superfamily से संबंधित होता हैं, जिनकी 8,000 से ज़ादा प्रजातियां पाई जाती हैं। ये कीट पौधों का रस चूसकर उन्हें कमजोर बना देते हैं और अक्सर पत्तियों, तनों और फलों की सतह पर झुण्ड में चिपके रहते हैं।
Plant Scal की पहचान
- संरचना:
ये कीट छोटे, सपाट, निशान जैसे दिखाई देते हैं। - स्थिति:
अक्सर यह पत्तियों और तनों पर चिपकते हैं, और भारी संक्रमण के दौरान पूरे पौधे पर फैल जाते हैं। - कालिखी फफूंदी:
स्केल कीट मधुरस (Honeydew) छोड़ते हैं, जो कालिखी फफूंदी (Sooty Mold) को बढ़ावा देता है। - चींटियों का संबंध:
चींटियां इन कीटों को “पालती” हैं क्योंकि ये मधुरस प्रदान करते हैं, जो चींटियों का भोजन है।
Plant Scal का प्रभाव
- पौधों पर निशान बन जाना और वृद्धि में रुकावट।
- पत्तियों का पीला पड़ना और मुरझाना।
- फलों की overall quality में गिरावट।
- कालिखी फफूंदी का विकास, जिससे पौधे की प्रकाश संश्लेषण क्षमता प्रभावित होती है।
Plant Scal का control
- General control:
- पौधों की नियमित सफाई: संक्रमित हिस्सों को हटा दें।
- चींटियों का control: चींटियों को नियंत्रित करने से स्केल कीटों की वृद्धि में कमी आती है।
- जैविक treatment:
- प्राकृतिक शिकारी कीट: लेडीबर्ड बीटल्स और परजीवी ततैया स्केल कीटों को नष्ट करते हैं अपने फार्म में इनकी संख्या को बढ़ाये।
- नीम तेल: नीम आधारित स्प्रे स्केल कीटों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है।
- manual treatment:
- पौधों को धोना: पानी के तेज प्रवाह से कीटों को हटाया जा सकता है।
- हाथ से हटाना: छोटे संक्रमण के मामलों में कीटों को हाथ से हटाया जा सकता है।
- रासायनिक नियंत्रण:
- प्रमाणित कीटनाशकों का उपयोग करें, लेकिन इसे अंतिम विकल्प के रूप में अपनाएं।
- छिड़काव करते समय सुरक्षा उपायों का पालन करें।
भविष्य में बचाव के उपाय
- नियमित निरीक्षण:
हर सप्ताह पौधों की जांच करें। - स्वस्थ बगीचा:
गिरे हुए पत्तों और फलों को हटाएं। - पौधों को मजबूत बनाएं:
उन्हें सही मात्रा में पोषण और पानी दें।
Mango seed, nut weevil (Sternochetus mangiferae) in Dragon fruit
Sternochetus mangiferae क्या है?
Sternochetus mangiferae, जिसे आमतौर पर मैंगो सीड वीविल कहा जाता है, एक खतरनाक dragon fruit pest है जो अब Dragon Fruit ka Pedh में भी नुकसान पहुंचा रहा है। यह कीट मुख्य रूप से पौधों के तनों, पत्तियों, और फलों को प्रभावित करता है, जिससे फसल की गुणवत्ता और मात्रा पर बुरा असर पड़ता है।
ड्रैगन फ्रूट में Sternochetus mangiferae के लक्षण
- पत्तियों का मुरझाना
यह कीट पौधे के रस को चूसता है, जिससे पत्तियां सूखने और मुरझाने लगती हैं। - फलों पर छेद और गिरावट
फल पर छोटे-छोटे छेद दिखने लगते हैं, और संक्रमित फल समय से पहले गिर सकते हैं। - तनों और पत्तियों का रंग बदलना
तनों और पत्तियों पर भूरे या पीले रंग के धब्बे दिखने लगते हैं, जो संक्रमण का संकेत देते हैं।
Sternochetus mangiferae का जीवन चक्र
- अंडा: मादा वीविल फल के अंदर अंडे देती है।
- लार्वा: अंडे से निकलने के बाद, लार्वा पौधे की अंदरूनी सतह को खाना शुरू करता है।
- प्यूपा: लार्वा प्यूपा अवस्था में बदल जाता है।
- वयस्क: प्यूपा से वयस्क कीट बनता है, जो दोबारा प्रजनन करता है।
ड्रैगन फ्रूट में Sternochetus mangiferae की पहचान कैसे करें
- प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करें
- फलों पर छोटे छेद और काले रंग का चूरा (फ्रास) खोजें।
- तनों और पत्तियों पर असमान रंग बदलने के निशान देखें।
- नियमित निरीक्षण का महत्व
प्रत्येक सप्ताह बगीचे का निरीक्षण करे और एक नियम बनाये। संक्रमण के शुरुआती संकेतों की पहचान करने से फसल को बचाने में मदद मिलती है।
Sternochetus mangiferae treatment
- सांस्कृतिक treatment
- सड़े हुए फलों और संक्रमित पौधों को तुरंत हटा दें।
- बगीचे को साफ और सूखा रखें।
घास को साफ़ रखे।
- जैविक treatment
- परजीवी ततैया जैसे लाभकारी कीटों का उपयोग करें, जो वीविल के लार्वा को खत्म कर सकते हैं ऐसा माहौल बनाये जहा ततैया आ सके।
- प्राकृतिक कीटनाशकों जैसे नीम का तेल या लहसुन का स्प्रे लगाएं।
- रासायनिक treatment
- आवश्यकता पड़ने पर प्रमाणित कीटनाशकों का उपयोग करें।
- दवाओं को पौधों पर छिड़कने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
- रासायनिक उपायों का उपयोग करते समय सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
भविष्य में प्रकोप को रोकने के उपाय
- कीट-प्रतिरोधी पौधों का उपयोग:
ऐसी किस्में लगाएं जो कीटों के प्रति प्रतिरोधी हों। - फसल चक्रीकरण:
हर साल फसलों को बदलने से कीटों का जीवन चक्र बाधित होता है। जिससे वह कम होने लगते है। - नियमित निगरानी:
प्रकोप के संकेतों को पहचानने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण करें।
निष्कर्ष: Sternochetus mangiferae से अपनी फसल को बचाएं
ड्रैगन फ्रूट में Sternochetus mangiferae का प्रकोप गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन समय पर उठाए गए सही कदम आपकी फसल को बचा सकते हैं। नियमित निगरानी, जैविक और सांस्कृतिक उपायों का उपयोग, और सतर्कता से आप इस कीट को नियंत्रित कर सकते हैं।
अपनी फसल को सुरक्षित रखें और समय रहते इन रणनीतियों को अपनाएं।
Ants in Dragon fruit farming
चीटिया खुद तो ड्रैगन फ्रूट को नुकसान पहुँचती ही है लेकिन कुछ रस चूसने वाले dragon fruit pest, जैसे मेलीबग्स और फ्लूटेड स्केल, चींटियों को पौधों के आसपास फैलाते हैं। ये चींटियां कीटों से मधुरस लेकर उनकी सुरक्षा करती हैं, जिससे संक्रमण बढ़ता है। इसलिए एक dragon fruit pest ko control करके बाकि को control किया जा सकता है।
उपचार:
चींटियों को नियंत्रित करने के लिए एक नियमित रूप से नीम आयल का इस्तेमाल करे या जमीन पर डायटोमेसियस अर्थ छिड़कें। यह एक प्राकृतिक उपाय है जो चींटियों को रोकने में मदद करता है और आपके Dragon fruit plants को सुरक्षित रखता है।
FAQ:
Q1- ड्रैगन फ्रूट के लिए आर्गेनिक spray में क्या इस्तेमाल करे Pest के लिए।
Ans- आप हल्दी और हींग का घोल बना के १-2 पौधों में इस्तेमाल करके देखे अगर अच्छा result आये तो इसको इस्तेमाल कर सकते है , बाकि नीम आयल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Q2- ड्रैगन फ्रूट को birds भी खाते है ?
Ans- हाँ कई बार new शूटस जो सॉफ्ट और sweet होती है उसे कई बार birds को खाते देखा गया है।