Dragon fruit farming एक लाभकारी और तेजी से बढ़ती खेती बन गई है, जिसमें जैविक और प्राकृतिक तरीकों का उपयोग कई किसान भाई करते है और यह आवश्यक भी है। ड्रैगन फ्रूट की खेती में पौधों के growth और नए फुटाव के लिए Gibberellic Acid का इस्तेमाल किया जाता है यह पौधों की वृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आम तौर से ख़रीदा जाता है लेकिन इसे बाजार से खरीदने के बजाय, आप इसे घरेलू और प्राकृतिक सामग्री से खुद तैयार कर सकते हैं। आज हम इस बात पर बात करने वाले है की हम Gibberellic Acid कैसे बना सकते है।
What is gibberellic acid?
gibberellic acid एक प्राकृतिक हार्मोन है, जो पौधों की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हार्मोन पौधों की कोशिकाओं की वृद्धि को प्रोत्साहित करता है, जिससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं। इसके अलावा, जिब्रेलिक एसिड फूलों की संख्या को बढ़ाने के साथ-साथ फलों की परिपक्वता में भी सुधार करता है। इसके प्रभाव के कारण, पत्तियों की लंबाई में वृद्धि और पौधों की कुल उपज में भी सुधार होता है।
विशेष रूप से ड्रैगन फ्रूट की खेती में gibberellic acid के उपयोग से कई फायदे मिलते हैं। जिससे किसान जल्दी से नए पौधे तैयार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यह फूल और फल उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। इस हार्मोन के प्रभाव से पौधों में अधिक buds बनते हैं, जिससे ड्रैगन फ्रूट के पौधे तेज़ी से बढ़ते है और जल्दी अपनी कनोपी बना लेते है।
gibberellic acid का एक और महत्वपूर्ण फायदा यह है कि यह फलों के आकार और quality में सुधार करता है। इसका उपयोग करने से किसान बड़े और मीठे फल प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी बिक्री को भी बढ़ावा मिलता है।
गोबर के उपले: जैविक स्रोत के रूप में
गोबर के उपले भारतीय कृषि में एक महत्वपूर्ण और प्राचीन संसाधन माने जाते हैं। इनका उपयोग कई पीढ़ियों से होता आ रहा है। किसान इन्हें केवल उर्वरक के रूप में ही नहीं, बल्कि भूमि की सेहत और पौधों की वृद्धि के लिए भी बेहद फायदेमंद मानते हैं। गोबर के उपलों में प्राकृतिक बैक्टीरिया की भरपूर मात्रा होती है, जो मिट्टी के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इनमें मौजूद ये सूक्ष्म जीव जिब्रेलिक एसिड जैसे महत्वपूर्ण हार्मोन के उत्पादन में मदद करते हैं, जो पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देता है।
गोबर के उपलों में विभिन्न पोषक तत्व होते हैं, जो मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन तत्वों में शामिल हैं:
कार्बनिक पदार्थ: गोबर के उपले में उच्च मात्रा में कार्बनिक पदार्थ होते हैं, जो मिट्टी में पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। ये तत्व मिट्टी को समृद्ध बनाते हैं और पौधों की जड़ें बेहतर तरीके से विकसित हो पाती हैं।
माइक्रोबियल एक्टिविटी: गोबर के उपलों में फायदेमंद बैक्टीरिया और फंगस की उपस्थिति होती है। ये सूक्ष्म जीव मिट्टी में गतिविधि को बढ़ाते हैं, जिससे पौधों को पोषण और मिटटी की quality बढ़ती है।
ह्यूमिक एसिड: ह्यूमिक एसिड मिट्टी की संरचना को बेहतर बनाता है और पानी को अधिक समय तक संचित करने में मदद करता है, जिससे सूखे के समय में भी पौधों को सहारा मिलता है। यह पौधे की जड़ो को भी अच्छा करता है।
फॉस्फोरस और नाइट्रोजन: ये दोनों तत्व पौधों की वृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। फॉस्फोरस पौधों की जड़ों और फूलों के विकास में मदद करता है, जबकि नाइट्रोजन पौधों की पत्तियों को हरा-भरा बनाने में सहायक होता है।
इस प्रकार, गोबर के उपले केवल एक पारंपरिक खाद के रूप में नहीं बल्कि एक समृद्ध जैविक स्रोत के रूप में कार्य करते हैं। उनका उपयोग किसानों के लिए Dragon fruit farming में बेहतर उत्पादन प्रदान करने में सहायक होता है।
gibberellic acid बनाने की प्रक्रिया
जिब्रेलिक एसिड बनाने की प्रक्रिया
गोबर के उपलों से जिब्रेलिक एसिड तैयार करने की प्रक्रिया काफी सरल और सीधी है। इस प्रक्रिया में कुछ खास सामग्री और चरणों का पालन करना होता है।
आवश्यक सामग्री:
इस प्रक्रिया के लिए सबसे पहले आपको गोबर के उपलों की आवश्यकता होगी। 2 से 3 किलो यानि 10 से 15 पुराने सूखे उपले लेकर उनका उपयोग किया जा सकता है। प्राकृतिक फफूंद के विकास को बढ़ावा देने के लिए गुड़हल के 5 से 10 फूल या केले के 5 से 10 पत्ते भी चाहिए। पानी की मात्रा लगभग 10 से 15 लीटर होनी चाहिए, और सभी सामग्रियों को रखने के लिए एक बड़े कंटेनर की आवश्यकता है, जो 15 लीटर की क्षमता वाला हो। अंत में, कंटेनर को रखने के लिए एक छायादार स्थान की भी जरूरत है, जहां सीधी धूप न आए। तभी अच्छा result आता है।
प्रक्रिया:
इस प्रक्रिया की शुरुआत उपलों को तोड़ने से होती है। आपको उपलों को पानी में सीधे डूबना होगा, ताकि इनका सतह क्षेत्र बढ़ सके, जिससे मिश्रण में सूक्ष्मजीवों का गतिविधि बढ़े। इसके बाद, बड़े कंटेनर में 10 लीटर पानी डालें और अच्छी तरह घोले।
उपलों के ऊपर कुछ भरी पत्थर या वजन रख दे ताकि उपले अच्छे से पानी में दुब सके तभी पूरा मुश्रान निकल के आ सकेगा। इसके बाद, कंटेनर को एक ढक्कन या कपड़े से ढक दें। इसको ढकने का उद्देश्य है ताकि हवा अंदर आ सके लेकिन धूल और कीड़े मिश्रण में न घुस सकें।
मिश्रण को सक्रिय और स्वास्थ्यपूर्ण रखने के लिए, इसे रोजाना हिलाना चाहिए। यह हिलाने की प्रक्रिया ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती है, जिससे fermentation तेजी से होता है। इस प्रक्रिया के लिए आपको 7 से 10 दिन तक प्रतीक्षा करनी होगी। इस अवधि में, फफूंद का विकास होगा और गिब्बेरेलिक एसिड का निर्माण शुरू होगा।
अंत में, मिश्रण को छानकर तरल को अलग कर लें। यही तरल गिब्बेरेलिक एसिड का जैविक घोल है, जिसे हम ड्रैगन फ्रूट की खेती में नियमित रूप से इस्तेमाल करते है।
How to use gibberellic acid on plant
जिब्रेलिक एसिड uses – इस्तेमाल करने के 2 तरीके
- सीधा ड्रैगन फ्रूट के पौधों की जड़ो में डाले : इसके लिए ड्रिप से पानी छोड़े और बराबर की मात्रा में सभी पौधों को उपलब्ध करवाए।
- स्प्रे करे : स्प्रे करने के लिए 10L पंप में 1L जिब्रेलिक एसिड को मिक्स करके सभी पौधों पर स्प्रे करे।
लाभ और सावधानियां
लाभ
- जिब्रेलिक एसिड जैविक Dragon fruit farming और पर्यावरण के लिए अच्छा होता है।
- बाजार में उपलब्ध रासायनिक जिब्रेलिक एसिड की तुलना में किफायती होता है।
- पौधों की प्राकृतिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देता है।
- मिट्टी की Quality बानी रहती है।
सावधानियां:
- मिश्रण को अत्यधिक पतला न करें, अन्यथा यह प्रभावी नहीं होगा।
- मिश्रण को ज़ादा भी नहीं डालना है क्युकी यह एसिडिक होता है इससे पौधे मुरझा सकते है।
- घोल को धूप में न रखें, इससे इसकी Quality कम हो सकती है।
- बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
- अनुपात का ध्यान रखें, अत्यधिक उपयोग से पौधों को नुकसान हो सकता है।
Conclusion:
gibberellic acid का dragon fruit farming में बेहत अहम् role है इसके नियमित इस्तेमाल से ड्रैगन फ्रूट का पौधा अच्छे से grow करता है और इसे natural तरीके से बनाना बेहद आसान है इसलिए हम बिना पैसे खर्च किये इसे बना सकते है जिससे हमारी Dragon fruit farming कामयाब रहेगी।
FAQ
Q1- gibberellic एसिड को महीने में कितनी बार इस्तेमाल करना चाहिए ?
Ans- इसे महीने में एक आया दो बार इस्तेमाल कर सकते है और इसका इस्तेमाल growth period में करना बेहतर होता है इससे ज़ादा इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं।
Q2- gibberellic एसिड को बिना पानी मिलाये इस्तेमाल कर सकते है ?
Ans- नहीं इसमें 1 /३ पानी मिलाना चाहिए ज़ादा मिलने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
Q3- gibberellic एसिड market से ले सकते है ?
Ans- अगर आप नेचुरल जिबरेलिक एसिड नहीं बना सकते तो 0.001% वाला बोतल इस्तेमाल कर सकते है